अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों में हमालों के हक पर डाका डाला जा रहा, लूट का खेल जोरों पर
पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है, अकलतरा ब्लॉक सहित जांजगीर चांपा में 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य जारी है। समर्थन मूल्य धान खरीदी के लिए जिले में 129 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन अकलतरा शाखा के अधिकतर धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से तौल के नाम पर अधिक धान लिया जा रहा है।