अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में नए साल की शुरुआत पर कंपाने वाली सर्दी, तापमान 6 से 7 डिग्री गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने नए साल की शुरुआत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने की चेतावनी दी है बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय होने से पिछले तीन दिनों तक बादलों का डेरा रहा। इससे अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में तेज बारिश भी हुई। साथ ही बादलो का डेरा रहा। इससे ठंड का अहसास तो लोगों को हो ही नहीं रहा था। ठंड पूरी तरह से गायब हो गया था।