झाबुआ: झाबुआ में कलेक्टर ने रामदास बस्ती और अयोध्या बस्ती में दीपावली मनाई, बच्चों को मिठाई खिलाई
Jhabua, Jhabua | Oct 22, 2025 दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश और सौहार्द का प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने 22 अक्टूम्बर को शाम करीब 6 बजे कलेक्टर नेहा मीना द्वारा झाबुआ नगर की रामदास बस्ती एवं अयोध्या बस्ती में पहुंचकर वहां के निवासियों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। कलेक्टर ने बच्चों को मिठाई खिलाई और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।