डुमरांव: डुमरांव में खुले में कूड़ा डंपिंग को लेकर नगर परिषद ने नई नियमावली के तहत जमीन की खोज शुरू की
Dumraon, Buxar | May 26, 2026 डुमरांव शहर के विभिन्न वार्डों में खुले में हो रहे कूड़ा डंपिंग को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है। ईओ राहुल धर दुबे ने मंगलवार की सुबह 9 बजे कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह प्रेरित है। लीज पर जमीन लेने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पहले लीज की अवधि 90 वर्ष की थी लेकिन अब नई नियमावली के तहत लीज की अवधि 30 वर्ष की कर दी गई है।