डॉ. बी.आर. अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में प्रशिक्षणरत 92वें बैच के 11 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकगण द्वारा कमिश्नरेट व्यवस्था की कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षण हेतु आज दिनांक 06.07.2026 को आगरा का भ्रमण किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल तथा लाल किला का भ्रमण कराया गया।स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटक प्रबंधन, वीआईपी प्रोटोकॉल, भीड़ नियंत्रण तथा एंटी ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी दी गयी।
@DeepakKumarIPS पुलिस आयुक्त आगरा एवं श्री सचिन्द्र पटेल अपर पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा गोष्ठी आयोजित कर प्रशिक्षु अधिकारियों को वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से कमिश्नरेट आगरा की कार्यप्रणाली, नवाचारों एवं जनहित में संचालित अभियानों, अपराध नियत्रंण, साइबर सुरक्षा, ऑपरेशन अस्मिता, आगरा टूरिज्म, ऑपरेशन कन्विक्शन के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। (2/1)
#UPPolice