पटना ग्रामीण: खान सर की कोचिंग के बाहर हुए तोड़फोड़ की घटना को पटना में भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि यह इलाका शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, जहां बिहार ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं।