पटना ग्रामीण: विधानसभा के बाहर तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- डबल इंजन में भ्रष्टाचार चरम पर
पहले दिन सोमवार को विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण रटा-रटाया होता है,अधिकारी जो लिख देते हैं वही पढ़ा जाता है,इसमें कुछ नया नहीं होता। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है