ओरमांझी: बीआईटी मेसरा की जमीन की घेराबंदी का ग्रामीणों ने किया विरोध
ओरमांझी स्थित बीआइटी मेसरा की जमीन की घेराबंदी का शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बीआइटी मेसरा बिना उचित दस्तावेजों के जमीन अधिग्रहण कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे ग्रामीण भूमिहीन हो जाएंगे, जिससे पलायन की समस्या बढ़ सकती है।