ओरमांझी: एस. एस. मेमोरियल कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों को फलदार वृक्ष वितरित
एस. एस. मेमोरियल कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे विद्यार्थियों के बीच फलदार वृक्ष का वितरण किया गया। बता दें कि विद्यार्थियों के बीच फलदार वृक्ष का वितरण रांची नगर निगम द्वारा किया गया। वहीं इस दौरान मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।