सिमडेगा: मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा और ₹40,000 जुर्माना
सिमडेगा के रेंगारीह थाना क्षेत्र में 2023 में मुख बधिर नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी जितेंद्र प्रधान को प्रधान जिला जज की अदालत ने शनिवार को 1:00 बजे 20 साल कारावास एवं 40000 जुर्माना की सजा सुनाई है। बताया गया कि मुक बाधिर के साथ सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया था ,इसी मामले में जेल भेजा गया था।