केराकत: केराकत थाना क्षेत्र के अटहरा गांव निवासी पत्नी ने पति पर लगाया शराब पीकर मारने पीटने का आरोप
अटहरा निवासी सरोज देवी पत्नी विनोद चौहान द्वारा अपने पति पर शराब पीकर गली गलौज करते हुए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में बताया कि विनोद शराब पीकर घर आया और बद्दी बद्दी गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया । छुड़ाने पहुंची पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया । उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।