केराकत: सहूरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पिता पुत्र को मारपीट कर किया घायल, पुलिस को दी तहरीर
साहूरा निवासी रामसकल यादव ने पुलिस को तहरीर दें कर गांव के ही चार लोगो पर आरोप लगाया हैं कि जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर उनके द्वारा पीड़ित के साथ उसके पिता और माँ को लाठी डंडो से मार कर घायल कर दिया। पीड़ित कि तहरीर पर पुलिस ने कुल चार लोगो लालजी, रमेश, सनोज और मनोज पर संगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।