उच्चैन: जयचोली के जंगल में 67 वर्षीय पेंशनर का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
उच्चैन थाना क्षेत्र के जयचोली गांव के जंगल में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे 67 वर्षीय रमेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनर बताए जा रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।