तिल्दा: देवरी के ग्रामीण 5 अगस्त से पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर करेंगे अनिश्चितकालीन तालाबंदी
Tilda, Raipur | Aug 3, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कर बताए कि सरपंच व सचिव द्वारा कूट रचना कर एक उद्योग के लिए फर्जी एनओसी दिया गया है जिसकी जांच भी पूरी हो चुकी है लेकिन आज दिनांक तक दोषियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है ग्रामीणों ने बताया 5 अगस्त से ग्राम पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी