भदेसर: भादसोड़ा में उमंग अभियान के तहत होटल से 2 बाल श्रमिक मुक्त, संचालक पर केस दर्ज, अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया
शनिवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बाल श्रम और मानव दुर्व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान उमंग सात के तहत भादसौड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक होटल से दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं अलग कार्रवाई में अवैध रूप से गीली लकड़ियां ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली