सांगोद: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ ने समस्याओं को लेकर बैनर तले किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा
Sangod, Kota | May 15, 2026 सांगोद में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दोपहर 2बजे शिक्षकों ने चेतन्य हनुमान मंदिर से रैली निकालते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर के नेतृत्व में निकाली गई।