बहोरीबंद: बहोरीबंद चौक समारोह से लापता नाबालिग 24 घंटे में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
कटनी जिले में पुलिस की तत्परता का एक और उदाहरण सामने आया है, जहां चौक समारोह से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से चौक समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन वहां से अचानक लापता हो गई।