बागपत: मेरठ रोड पर मजदूरी मांगने पर दो युवकों के साथ मारपीट कर किया घायल, माता कालोनी बागपत के पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
बुधवार की सुबह करीब साढे 11 बजे बागपत शहर की माता कालोनी निवासी अरशद के मुताबिक मेरठ रोड बागपत स्थित मालिक हरकेश की बाइक रिपेयर की दुकान है। वह अपने साथी जिशांन के साथ दुकान पर काम कर रहे थे। उसी दौरान कुछ युवक बाइक में काम कराने के लिए आए। बाइक का काम खत्म होने पर मजदूरी के बीस रुपये मांगे।