कोरबा: चचिया निवासी युवक की जान मदिरा प्रेम में चली गई
Korba, Korba | Jul 5, 2025 शराब के शौक ने 22 वर्षीय अनिवेश राठिया के प्राण हर लिए, बताया जाता है की कोरबा जिले के चचिया नामक गांव का रहवासी अनिवेश हमेशा की तरह कल भी शराब पीने चांपा गया था। रास्ते में उसे गिरा देखकर जब कुछ लोगों ने इसकी सूचना चनेश राम राठिया समेत अन्य लोगों को दी तो अनिवेश को वहां से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की सुबह11 बजे उसकी मौत हो गई।