किरनापुर: ग्राम कान्द्रीकला में शादी समारोह में विवाद, चाकू से हमला और जान से मारने की धमकी
ग्राम कान्द्रीकला निवासी एक किसान ने थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम के शेषराम बल्ले की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गया था। देर रात भोजन के दौरान विवाद की घटना घटी। पुलिस से मिली रिपोर्ट के अनुसार, भानेगांव निवासी अभय ठाकरे और ग्राम डोरली निवासी प्रणय करहाटकर भोजन पंडाल में आए और भीड़ के कारण भोजन मिलने में देरी