पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना पुलिस को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 में अवैध शराब के बिक्री किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 49 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी गुरुवार रात करीब 8:50 बजे SDPO सचिवालय 1 डॉ अनु कुमारी ने दी है।