पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में बच्ची चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी गमछे में छिपाकर ले जाता दिखा
अगमकुआं थाना के गांधी नगर इलाके से मासूम बच्ची की चोरी का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार की शाम 4 बजे सामने आया है। 4 साल बच्ची अपने माता-पिता के साथ कमरे में सो रही थी। इस बीच देर रात अचानक गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को गमछे में छिपाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना बुधवार की देर रात 11:30 बजे की है।