सुल्तानगंज: घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट, महिला ने दर्ज कराई शिकायत
सुल्तानगंज गोपाल रोड स्थित विषहरी स्थान की निवासी कंचन देवी ने घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उनके पति राजेश कुमार काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी जबरन उनके घर में घुस आया और कंचन देवी, उनके बच्चों तथा उनकी सास के साथ मारपीट की। घटना के