सुल्तानपुर: सुलतानपुर:अचानक कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम को देखने पहुंचे एडीएम ई,अभिलेखागार को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सुल्तानपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला अचानक कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम की पड़ताल करने पहुंच गये। जहां पर उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड के रखरखाव, बिजली की वायरिंग, कट आउट, रिकार्डो के निकलने और रखने के प्रबंधन के बारे में अभिलेखागार पवन सिंह से जानकारी ली।साथ ही 7 मार्च को कमिश्नर के मुआयने के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।