सुल्तानपुर: सुल्तानपुर:भाजपा महिला मोर्चा ने तिकोनिया पार्क में शक्ति वंदन अभियान के तहत सुंदरकांड पाठ व कुर्सी दौड़ का किया आयोजन
सुलतानपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन अभियान के तहत शहर के तिकोनिया पार्क में सुंदरकांड पाठ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया।महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मंजू तिवारी के संयोजन में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया।इसके बाद कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई।