भिवानी: भिवानी में पहले से गिरवी रखी जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लाखों का लोन लेने का आरोप, दर्ज हुआ मामला
पहले से गिरवी रखी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाखों रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा मुंढाल खुर्द के प्रबंधक मंदीप ने बताया कि गांव मुंढाल कलां निवासी रामअवतार, योगेश, सुनीता, गांव जताई निवासी मनोज, रणबीर आदि ने धोखाधड़ी की है।