भिवानी: साइबर ठगों ने बातों में उलझा कर बापोड़ा निवासी से की 83873 रुपये की धोखाधड़ी पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पास एक अंजान व्यक्ति की कॉल आई जिसने उसे बातों में लगा लिया। फिर उसके पास लगातार मैसेज आने लग गए। उसके बैंक खाते से पांच ट्रांजेक्शन हुई, जिसमें कुल 83873 रुपये काट लिए गए। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।