भिवानी: जुई नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
जुई नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जुई नहर में सोमवार को लोहानी पंप हाउस के नजदीक एक शव बहता हुआ आया। शव प्रतित होने पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया और मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम और जुई कलां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।