भिवानी: गांव रिवाड़ीखेड़ा में करंट लगने से किसान की मौत पुलिस जुटी जांच में
गांव रिवाड़ीखेड़ा के खेतों में करंट लगने की वजह से किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामला सोमवार का है। गांव बामला निवासी 46 वर्षीय सुरेश खेतीबाड़ी करता था। उसने गांव रिवाड़ीखेड़ा में आधे हिस्से में खेती की हुई थी।