पामगढ़: खपरी गांव में बेटे ने मां और भतीजे से की गाली-गलौज व मारपीट, बेटे के खिलाफ पामगढ़ थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के खपरी गांव में बेटे ने मां को मेरे पास नहीं रहती है कहकर गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मां और भतीजे से गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी बेटे मंगल चंद कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई।