बिंदकी: रणमस्तपुर गांव में 14 वर्षीय किशोरी को सांप ने काटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में शनिवार की सुबह 8 बजे महक उम्र 14 वर्ष पुत्री राममिलन को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।