कोंडागांव: बड़ेकनेरा में बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण, जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश
कोण्डागांव जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण कर इसके संचालन का जायजा लिया। उन्होंने गोबर की नियमित उपलब्धता, घर-घर कचरा संग्रहण, चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया।