पलिया: सम्पूर्णानगर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर दो तस्करों को दबोचा
लखीमपुर खीरी जिले के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सम्पूर्णानगर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार को शाम करीब 6:00 प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस व ssb की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4.45 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।