सुजानगढ़: देवनारायण मंदिर में 36 फुट की फड़ वाचन, भक्तिमय हुआ परिसर
सुजानगढ़। सोमवार रात हनुमान धोरा स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर में 36 फुट लंबी फड़ का पारंपरिक वाचन हुआ। भोपा नारायण पुरा, भंवरलाल और भागीरथ भोपा ने भगवान देवनारायण के जीवन, 24 बगड़ावत वीरों की गाथा और चमत्कारों का सजीव वर्णन किया। रावणहत्थे की धुन पर पूरा मंदिर भक्तिमय हो गया।