Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

रतनगढ़/समाचार/ राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविरों के तहत मंगलवार को पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने ग्रामीण क्षेत्र की हुडेरा एवं भरपालसर ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र में राजलदेसर नगरपालिका और रतनगढ़ टाउन हॉल में आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आमजन के कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया और कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा, "राज्य सरकार के सेवा शिविर जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और हर आवेदन का समयबद्ध निस्तारण हो। सेवा, सुशासन और पारदर्शिता के संकल्प के साथ सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिविरों के दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे..।

Churu, Churu | Jun 23, 2026
रतनगढ़/समाचार/ राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविरों के तहत मंगलवार को पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने ग्रामीण क्षेत्र की हुडेरा एवं भरपालसर ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र में राजलदेसर नगरपालिका और रतनगढ़ टाउन हॉल में आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आमजन के कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया और कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा, "राज्य सरकार के सेवा शिविर जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और हर आवेदन का समयबद्ध निस्तारण हो। सेवा, सुशासन और पारदर्शिता के संकल्प के साथ सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिविरों के दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे..। - Churu News