बकानी: पोषण अनाज को मिलेगा बढ़ावा, बकानी से रटलाई तक दौड़ा जागरूकता रथ
पोषण अनाज को मिलेगा बढ़ावा, बकानी से रटलाई तक दौड़ा जागरूकता रथ बकानी | पंचायत समिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत पोषण अनाज (श्री अन्न) के प्रति किसानों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को भव्य जागरूकता रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो को पंचायत समिति परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।