गुमला: हजारीबाग दुष्कर्म व हत्या मामले में BJP महिला मोर्चा ने गुमला में निकाली रैली, राजपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गुमला की ओर से राज्य में बढ़ती महिला उत्पीड़न और आपराधिक घटनाओं को लेकर बुधवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त गुमला को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।