चित्तौड़गढ़ में 29 जून को शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व शिक्षा निदेशक के नाम दिया गया। उपशाखा मंत्री राजू लाल तेली ने कहा कि वर्षों से तबादले नहीं खुलने से शिक्षक परिवार से दूर हैं।