अजीतमल: ग्राम प्रहलादपुर में बहन को विदा कराने पहुंचे भाई और पिता से हुई मारपीट, अजीतमल पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में बहन को विदा कराने पहुंचे भाई और उसके पिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अजीतमल में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इटावा जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम बालमपुर निवासी गौतम सिंह पुत्र दिलासाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताय