कासगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया
कासगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को जनपद भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।