शादी के नाम पर ठगी का आरोप, महिला पर 10 शादियां करने और ब्लैकमेलिंग का दावा,
ग्वालियर। जिले के बिजौली क्षेत्र से शादी के नाम पर कथित ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुगुलपुरा निवासी राहुल जाटव ने अपनी पत्नी पर जेवर चोरी करने, ब्लैकमेल करने तथा 5 लाख रुपये की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित राहुल जाटव का आरोप है कि उसकी पत्नी एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर लोगों को अपने जाल में फंसाती है। उनका दावा है कि महिला अब तक 10 शादियां कर चुकी है और शादी के बाद लोगों से धन उगाही करने का काम करती है।
राहुल जाटव ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और फोटो साझा कर उन्हें धमकाने का प्रयास कर रही है। मामले में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी पर भी सहयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जा�
Parliament Street, New Delhi | Jun 19, 2026