विदिशा नगर: कोतवाली थानाक्षेत्र के सोराईरोड स्थित राजीवआवास परिसर में हथियारबंद लोगों ने मचाया उत्पात, घरों में तोड़फोड़
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोराई मार्ग पर स्थित राजीव आवास कॉलोनी में मंगलवार रात 10 बजे के लगभग आधा दर्जन लोग हाथों में लाठी डंडे लोहे की राॅड लेकर उत्पात कर रहे थे। महिलाएं भी हाथों में लाठियां लेकर पहुंची थी, दो से दो तीन घरों के लोगों को डराया धमकाया जा रहा था, उनके घरों में लाठी डंडे और लात मारी गई करीब आधे घंटे तक यह तमाशा चलता रहा।