कालपी: चुर्खी थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | May 19, 2026 चुर्खी थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद चुर्खी थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है, पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी पुत्री को पहले युवक बहला बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।