Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

रतनगढ़/समाचार/भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने 73 वां बलिदान दिवस के रूप में सूर्य सिनेमा के पास भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में मनाया ।कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र के समक्ष धूप अगरबत्ती के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए । इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने कहा कि मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए इस राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना में अपना जीवन लगा दिया, जिन्होंने भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलने देने का संकल्प करते हुए देशवासियों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की संकल्पना को पूरा करने में लगा रहा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की अहर्निश सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने कहा कि भाजपा का जो आज विशाल वटवृक्ष हम सब कार्यकर्ता देख रहे हैं, वह मुखर्जी जैसे प्रखर राष्ट्रवादियों के कारण ही सफल होकर पूरे देश में अपनी छांव से उपकृत कर रहा है। कार्यक्रम के पश्चात बलिदान दिवस पर एक पौधा राष्ट्र के नाम भी लगाया गया। यहां ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, प्रकाश चंद्र पारीक, पूरणमल गोदारा, शंकरलाल कम्मा, कैलाशचंद्र पीपलवा, हनुमान बारवाल, युवा नेता अनूप पीपलवा, परमेश्वर प्रजापत, गोपाल हरितवाल, रामगोपाल पारीक, संजय शर्मा, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, परमेश्वर नेमीवाल, बुला भाटी, बीरबल भार्गव, रोहित भार्गव, राकेश सोनी, पुष्कर स्वामी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन माटोलिया ने किया ।

Churu, Churu | Jun 23, 2026