लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव स्थित अस्थायी गौशाला में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुए ने गौशाला से एक गाय को खींचकर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।