किशनगंज: 20 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, अवैध टपरियां हटाकर की गई बड़ी कार्रवाई
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उपवन संरक्षक विवेकानंद बडे़ व सहायक वन संरक्षक डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। नाका करवरी कला, बांझ आमली मौजा रामनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन हथियादह डैम के पास 12 अवैध टपरियों को ध्वस्त किया गया।