लोहरदगा: बारीडीह निवासी दिव्यांग व्यक्ति को बाल विकास परियोजना से उप प्रमुख ने दिलाई ट्राईसाइकिल
एनुअल अंसारी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने में शुरू से ही कटिबद्ध रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उप प्रमुख ऐनुल अंसारी के बेहतर पहल देखने के लिए मिला। ग्राम पंचायत बारीडीह निवासी दिव्यांग नौशाद अंसारी को बाल विकास परियोजना विभाग से एक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। इस बीच दिव्यांग नौशाद अंसारी ने उप प्रमुख के सराहनीय पहल की जमकर सराहना की।