लोहरदगा: नगर परिषद द्वारा वृद्धा पेंशन को लेकर शहरी क्षेत्र के पुराना नगर भवन में लगाया गया शिविर
जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत पुराना नगर परिषद परिसर में और नए नगर भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री राज्य पेंशन योजना के तहत वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया ताकि उन्हें राज्य सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिल सके। शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 2, 3 7, 8, 9, 10, 11 वार्ड के लिए शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लिए गए।