लोहरदगा: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने जिला वासियों से दवा खाने की अपील की
लोहरदगा उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला वासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमे बढ़कर आम लोग भागीदारी निभाएं ताकि हम फाइलेरिया से बचाव कर सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जो दवाई दी जा रही है उसका सेवन करें और सुरक्षित रहें।