लोहरदगा: न्याय मार्च के माध्यम से केंद्र सरकार के गलत नीतियों को किया जा रहा है उजागर : मोज़म्मिल अहमद, जिलाध्यक्ष, झामुमो
लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत में चलाए जा रहे हैं न्याय मार्च को लेकर जेएमएम जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा जिले में 15 फरवरी से लगातार न्याय मार्च चलाया जा रहा है और हम गांव गांव में पहुंच कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लोगो को बता रहे हैं। पूरे जिले में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।